जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
काव्यगोष्टी का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। द ड्रीम वॉइस एवं जेनेसिस क्रिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मदर्स डे के उपलक्ष्य में जेनेसिस क्रिएशन स्टूडियो, मुस्कान प्लाजा उखरी रोड में काव्यगोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तृप्ति शर्मा, अनिल अंजली, राहुल बारी, जॉन अदीव, शिवम सोनी, इरफ़ान मुत्तजिर, अर्पित पांडे, अनुज शर्मा, अंकित कश्यप आदि ने प्रस्तुति दी। अंत में जेनेसिस क्रिएशन के संस्थापक और चित्रा फिल्म फेयर फेस्टिवल अवार्ड विजेता धीर पाखुरिया और द ड्रीम वॉइस के संस्थापक अरविंद फील एवं अनुज शर्मा ने सभी कवियों का आभार प्रदर्शन किया। मंच संचालन कवि दिनेश सेन “शुभ” ने किया।



