जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ज्ञान गंगा समर कैंप में जीजी आईपीएल का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल में पिछले कई वर्षों से समर कैंप का आयोजन किया जाता रहा है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी शाला में 20 में समर कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है जो कि 1 मई से 20 मई तक चलने वाला है। इस समर कैंप में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन कई गतिविधियां जैसे तैराकी घुड़सवारी इनडोर आउटडोर गेम्स म्यूजिक नृत्य आर्ट एंड क्राफ्ट पेंटिंग कराटे एरोबिक्स आदि कई गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा में निखार ला रहे हैं और समर कैंप मेंभरपूर आनंद उठा रहे हैं।
आज इसी समर कैंप में आवासीय छात्रों के बीच जीजी आईपीएल का आयोजन किया गया।जिसमे सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।यहां विद्यार्थियों को 2 टीमों बेडमंबा और सुपरमंबा दो टीमों में बांटा गया।जिसमें दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। और सुपरमांबा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जीत हासिल की।
शाला प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चंदेल ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान की तथा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहां इस तरह के खेल विद्यार्थियोंमें एक होकर काम करने की भावना और उस काम में सफलता प्राप्त करने की भावना का विकास करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page