जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बसपा ने उग्र प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। बहुजन समाज पार्टी उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत आज सैकड़ों की तादाद में डॉ राम मनोहर लोहिया वार्ड एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड की भीषण जन समस्याओं को लेकर संभागीय कार्यालय में उग्र प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। बसपा नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि विगत कई वर्षों से डॉ राम मनोहर लोहिया बार्ड एवं दीनदयाल वार्ड के अंतर्गत आने वाली शिव मंदिर व्यामशाला रविदास भवन एवं बाबा पीपल क्षेत्र एवं विभिन्न बस्तियों नर्मदा लाइन बिछी होने के बाद भी पानी नहीं आने कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं बोरिंग भी बंद पड़ी है। इस अवसर पर जिला महासचिव राकेश समुंद्रे, ऋषभ साठे, नीरज चौधरी, जानकी प्रसाद, छोटे लाल चौधरी, मंगे सरदार, महेंद्र चौधरी, राजू चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page