अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम को मुखबिर से मिली की गौर नदी के किनारे गड्ढों एवं झाडियों के बीच में कुछ लोग शराब उतारने का काम कर रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए योजनाबद्ध तरीके से गौर नदी के किनारे भोलक घाट के जंगल में दबिश दी गयी,जहा नदी किनारे गड्ढों एवं झाडियों के बीच में छिपाकर 26 प्लास्टिक के ड्रम मिले जिसमें कच्ची शराब उतारने के लिए 5200 लीटर लाहन जिससे लगभग 2000 लीटर शराब बनायी जा सकती थी, तैयार किया हुआ मिला जिसे नष्ट करते हुये 4 भट्टियॉ छोडकर कच्ची शराब उतारने वाले जंगल का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये, उक्त 4 भट्टियों को नष्ट करते हुये भागने वालों की तलाश पतासाजी की जा रही है। कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर दबिश देते हुये लाहन एवं भट्टियों को नष्ट करने में चौकी प्रभारी डुमना सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, प्रधान आरक्षक मूलचंद आरक्षक तिलक,वशिष्ठ शिवप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page