अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हाई प्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस की रेड,शहर के कई रईसजादे पुलिस गिरफ्त में

शहर की नामी-गिरामी प्रापर्टी डीलर,कपड़ा व्यापारी लगा रहे थे हार जीत का दांव 

जबलपुर दर्पण/जबलपुर ब्यूरो। जबलपुर के विजय नगर थाना अंतर्गत मुस्कान प्लाजा अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर कई दिनों से हाईप्रोफाइल जुआफड़ चलने को पुलिस को सूचना मिल रही विजय नगर थाने की पुलिस टीम कई दिनों से

मुस्कान प्लाजा अपार्टमेंट के आस पास सघन जांच कर रही थी व अपने सूचना तंत्र से जानकारी इकट्ठा कर रही थी पुख्ता जानकारी मिलते ही

देर रात पुलिस ने दबिश देते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़कर उनके कब्जे से 1 लाख 41 हजार रुपए जप्त किए हैं। मुस्कान प्लाजा में जुआफड़ संचालित होने की गुप्त सूचना एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को मिली थी। एसपी के निर्देश पर ही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए फ्लैट पर दबिश दी, हालांकि भगदड़ में दो जुआरी पुलिस को  चकमा देने में कामयाब हो गए
पुलिस के द्वारा उनकी तलाश की जा रही है। फड़ पर दबोचे गए जुआरियों में शहर के बड़े प्रॉपर्टी डीलर व कपड़ा एवं गल्ला व्यापारी सहित शहर के नामी गिरामी रईसजादे शामिल थे।

विजय नगर पुलिस ने बताया, कि यह कार्यवाही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर विजय नगर स्थित मुस्कान प्लाजा ब्लॉक ए, सातवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 714 में दबिश दी गई थी। टीआई सोमा मलिक के साथ पहुंची पुलिस टीम ने रात करीब 1 बजे छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से 6 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 41 हजार 700 रु पए नगद, 6 मोबाइल फोन एवं अन्य सामान जप्त किया गया है। पुलिस रेड में जुआ खेलते हुए घड़ी चौक विजय नगर निवासी राजेंद्र सिंह परिहार,पुरानी चरहाई निवासी सतीश जैन,समदड़िया काम्पलेक्स निवासी सृष्टि यादव, पुरानी चढ़ाई निवासी आशीष जैन, बड़ा पत्थर निवासी सुरेंद्र ठाकुर एवं शर्मा आटा चक्की के पास शिव नगर निवासी राहुल बिसेन को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पकड़े गए जुआरियों ने बताया कि फरार होने वाले विकास नगर निवासी सुन्नी बबेले एवं दमोह नाका निवासी बृजेश रावत हैं,पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page