जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
“प्रशासक” द्वारा नगर की स्वच्छता को लेकर,सफ़ाई व्यवस्था हेतु मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिले की पाटन नगर परिषद में चल रही साफ सफ़ाई व्यवस्था को मॉनिटरिंग करने के निर्देश नगर परिषद पाटन के प्रशासक प्रमोद चतुर्वेदी से मिले थे जिसके परिपालन में नगर की स्वच्छता हेतु नगर भ्रमण किया गया जिसमें नायब तहसीलदार सुश्री सुरभि जैन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम चौहान,उपंयत्री स्वप्निल जैन ने जरुरी दिशा निर्देश दिए। नगर भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग अधिकारी राजाराम प्यासी कैलाश नाथ तिवारी दीपेश बबेले अमित मिश्रा व सफ़ाई दरोगा नरेश प्यासी एवं नगर के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।





