सिंग्रामपुर में रात्रिकालीन सांसद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का जबेरा विधायक ने किया शुभारंभ

जबलपुर दर्पण जबेरा ब्यूरो। दमोह जिले के सिंग्रामपुर में स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें और ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सांसद कप रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आज जबेरा ब्लॉक के ग्राम सिंग्रामपुर में यह क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। शाम 7:00 बजे जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा इस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। दमोह सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा यह रात्रिकालीन सांसद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। और इसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।






