रद्द हो पूजास्थल कानून, भारत रक्षा मंच ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। 1947 के पूर्व के पूजा स्थलों के स्वरूप परिवर्तन को निषिद्ध करने वाले पूजास्थल कानून 1991 को संसद का विशेष सत्र बुलाकर निरस्त करने तथा मस्जिदों में तब्दील किए गए हिंदू अस्मिता के प्रतीक लगभग 30000 धर्मस्थलों को हिंदुओं को सौंपने हेतु भारत रक्षा मंच द्वारा प्रधान मंत्री जी के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते समय प्रांत अध्यक्ष डॉ. एच. पी.तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री योगेश अग्रवाल,प्रांत मंत्री जीवेश पांडे व सत्य प्रकाश यादव, संभागीय महिला प्रभारी स्नेहा ज्योति सिंह, महानगर अध्यक्ष जगदीश दुबे,महानगर महिला अध्यक्ष अर्चना गोस्वामी,नीरज राजपूत, डॉ.रोहित आचार्य व पारूल गुप्ताआदि उपस्थित थीं। इस अवसर पर डॉ. एच.पी.तिवारी ने बताया कि मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा तलवार की नोक पर लाखों हिंदुओं को इस्लाम कबूल करवाया गयाऔर हिंदुओं के हजारों मंदिरों को मस्जिद में तब्दील करा दिया गया । अब समय आ गया है कि हमारे ये सभी पूजास्थल पुनः हिंदुओं को सौंपे जाएं। योगेश अग्रवाल ने कहा कि मुस्लिमों द्वारा कब्जाए गए अंतिम मंदिर की मुक्ति तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।



