जबलपुर दर्पण समाचार पत्र में छपी खबर का हुआ असर

जबलपुर दर्पण समाचार पत्र में छपी खबर का हुआ असर
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू —खबर का हुआ असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली मैं विगत 2 माह से डॉक्टरों की समस्या थी जिससे ग्रामीण एवं नगर से आने वाले मरीजों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था यदि वह मझौली अस्पताल इलाज कराने के लिए आता था तो डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते थे मरीज को जबलपुर जाना पड़ता था कुछ मरीज तो स्वस्थ मेडिकल जबलपुर पहुंच जाते लेकिन कुछ दम घुटने से रास्ते में मौत हो जाती थी जिस प्रकार पत्रकारों ने खबर को बार-बार समाचार पत्रों में लगया और यह जानकारी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों तक पहुंची जिससे मामले को संज्ञान में लेते हुए एक डॉक्टर की नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में की गई
इनका कहना है
विगत 2 माह से डॉक्टरों की कमी होने के कारण मरीजों का इलाज रात्रि के समय नहीं हो पा रहा था जिससे कि मैंने ऊपर जानकारी सीएमएचओ को दी तथा समाचार पत्रों के माध्यम से भी जानकारी आई फिर अधिकारियों ने एक डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश जारी किया और एक-दो दिन में डॉक्टर द्वारा जॉइनिंग कर ली जाएगी फिर नाइट में डॉक्टरों की व्यवस्था हो जाएगी
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मझौली पारस ठाकुर



