जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गुरमत मिशन जबलपुर सर्कल द्वारा बच्चों का सालाना इनामी समागम संपन्न

जबलपुर दर्पण। गुरमत मिशन जबलपुर सर्कल द्वारा विभिन्न गुरुद्वारों एवम् स्कूलों में गुरमत ज्ञान क्लासेस का आयोजन दिनांक 2 मई से 27 मई तक किया गया। इन क्लासेस में लगभग 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर पंजाबी लिपि , गुरबाणी एवम् गुरु इतिहास के बारे में जानकारी ग्रहण की । बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए ताकि ये भविष्य में एक बेहतर जिम्मेवार नागरिक इंसान बन सकें, पेंटिंग , दस्तारबंदी, कथा कीर्तन लेक्चर कविता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया । इन क्लासेस एवम प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने हेतु रविवार को गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार गोरखपुर में सालाना इनामी समागम का आयोजन किया गया। इस समागम के मुख्य अतिथि सरदार राजिंदर सिंह छाबड़ा प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरूनानक दरबार गोरखपुर ने अपने कर कमलों द्वारा विद्यार्थियों को पुरूस्कार देकर आशीर्वाद प्रदान किया । हर सेंटर से सर्वश्रेष्ठ सात विद्यार्थियों हरसिमन कौर बिलहरी , गुरजोत कौर अधारताल , कवलीन कौर गोरखपुर , रमनजीत कौर मदनमहल , जसमन कौर मढ़ाताल , गुरनीत कौर रांझी , बलदीप कौर हाथीताल को भी चयनित करके बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड 2022 प्रदान किया गया । इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी कवलीन कौर को सिख बीबा बच्चा अवार्ड प्रदान किया गया । इस वर्ष से जबलपुर सिख संगत के सौजन्य से सिक्ख बीबा बच्चे को एक रनिंग शील्ड प्रदान की एवम साथ ही 5100 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस समारोह में जबलपुर सिख संगत के अध्यक्ष सरदार मनोहर सिंह रील ने उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page