अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शासकीय भूमि पर वर्षो से निर्माण किए कब्जे पर,शासन का चला बुल्डोजर

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले के हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के दामाद शेखू एंव बेटे सरताज के खास सूटर वसीम पेठा जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास एंव बलवा कर शासकीय कार्य में बांधा जैसे गंभीर अपराध दर्ज है। इसके द्वारा सिविक सेन्टर स्थित बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर वैराइटी आईसक्रीम एंव ऑटोडील/मोटर सायकिल रिपेयरिंग कि दुकान एंव अन्य भू-माफियाओं के द्वारा 24 हजार 340 वर्गफुट शासकीय भूमी जिसकी अनुमानित कीमती लगभग 5 करोड रूपयें है,पर 15 लाख रूपये की लागत से ऑटोडील
,फोटोकॉपी केविन, जूस सेन्टर,चाय-नास्ता की दुकान निर्मित कि गयी थी जिसे आज जमींदोज किया गया। कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी.एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा तथा नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक उसके दामाद शातिर बदमाश शेखू उर्फ कलकत्ता चश्मेंवाला एंव बेटे सरताज के खास सूटर वसीम पेठा जिसके विरूद्ध गंभीर अपराध दर्ज है एंव भूरे पहलवान का बेटा गुड्डु उर्फ इरशाद,मोहम्मद इकबाल,श्रीमती रजिया बैगम,मोहम्मद रफीक उर्फ जन्ना पेन्टर,शेख रज्जब उर्फ रज्जू मिस्त्री,रमेश कुमार रैकवार, जितेन्द्र कुमार तिवारी,विजय चौधरी,के द्वारा नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित नेहरू उद्यान से लगी सिविक सेन्टर में स्थित बेशकीमती जमीन लगभग 24 हजार 340 वर्गफुट जिसकी अनुमानित कीमती लगभग 5 करोड रूपयें जिस पर 15 लाख रूपये की लागत से अवैध कब्जा कर वैराइटी आईसक्रीम एंव ऑटोडील/मोटर सायकिल रिपेयरिंग,वर्कशॉप,फोटोकॉपी केविन,जूस सेन्टर,चाय-नास्ता, ऑटोडील कि दुकानें निर्मित कि गयी थी को जम़ींदोज करते हुये कब्जा मुक्त कराया गया। विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर ओम नमःशिवाय अरजरिया,नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर, तहसीलदार श्याम चंदेले,थाना प्रभारी ओमती प्रफुल्ल श्रीवास्तव,थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट,थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी,टू आई सी गोहलपुर शैलेन्द्र सिंह बल के साथ तथा रक्षित केंन्द्र का अतिरिक्त बल एवं नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सागर बोरकर नगर निगम के अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।




