जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उद्यम शीलता से आत्मनिर्भर भारत को दर्शाती है जीत पक्की किताब

जबलपुर दर्पण। महाकोशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्री के पूर्व मानसेवी मंत्री इंजी. रमेश कुमार साहू के चालीस वर्षो के अनुभवों को समाहित कर उद्यमशीलता से आत्मनिर्भर भारत को दर्शाती जीत पक्की नामक किताब का विमोचन चेम्बर सभागार सिविक सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में किया गया | मुख्य अतिथि की आसंदि से चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता ने किताब की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिको से इसे पढ़कर दैनिक जीवन में इसका लाभ लेने का आग्रह किया | किताब के रचियता इंजी. रमेश कुमार साहू ने कहा की विगत चालीस वर्षो की यात्रा में उन्होंने अनेको खट्टे मीठे अनुभवों को प्राप्त किया है जिसका निचोड़ इस किताब के माध्यम से नए नए उद्यमियों को देने का प्रयास किया है जिससे वे अपने अपने क्षेत्रो में और तेज गति से प्रगति कर सके | कार्यक्रम का संचालन मानसेवी मंत्री शंकर नाग्देव एवं आभार कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेमराज अग्रवाल ने किया | आयोजन में चेम्बर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चंडोक, युवराज जैन गढ़ावाल, अखिल मिश्र, अनूप अग्रवाल, अनिल जैन पाली, नवनीत जैन, सुनील ठाकुर, अरुण गुप्ता सहित नगर के व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनो के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page