जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
रानी दुर्गावती चिकित्सालय में शिशुओं के चिकित्सकीय उपकरण किये दान

जबलपुर दर्पण। रानी दुर्गावती चिकित्सालय के एसएनसीयू विभाग में अतिगंभीर भर्ती शिशुओं के उपचार हेतु डॉ. संजय मिश्रा, क्षेत्रीय संचालक संभाग जबलपुर, डॉ. रत्नेश कुररिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सुभाष शुक्ला, प्रबंधक जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र आर.बी.एस.के. द्वारा पीएमओ लाइन 150 सेंटीमीटर की 1000 मात्रा दान स्वरूप चिकित्सालय को उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर अधीक्षक, रानी दुर्गावती चिकित्सालय डॉ. आर.के. खरे, गायनिक विभाग से डॉ. रश्मि कुररिया, एसएनसीयू विभाग से डॉ. पल्लवी लोंदे, डॉ. विशारद नंदनवार, डॉ. विजया जायसवाल एवं सभी एसएनसीयू स्टॉफ नर्स उपस्थित रहें।



