विश्वकर्मा महासंगठन के अध्यक्ष बने रामबाबू

हरिराम महासचिव, कोषाध्यक्ष बने विनोद नियुक्ति
जबलपुर दर्पण। श्री विश्वकर्मा महासंगठन जबलपुर चुनाव प्रक्रिया 2022 से 2024 तक के लिए सम्पन्न करवाई गई। महासंगठन के चुनाव प्रक्रिया के उपरांत श्री विश्वकर्मा महासंगठन के अध्यक्ष पद के लिए राम बाबू विश्वकर्मा, महासचिव पद के लिए हरिराम विश्वकर्मा मासाब ेऔर कोषाध्यक्ष के पद के लिए विनोद विश्वकर्मा का निर्वाचन किया गया है। उक्त उम्मीदवारों के पद पर सभी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जिनका निर्वाचन 5 जून को श्री विश्वकर्मा मंदिर तुलाराम चौक में आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी एड रामजी विश्वकर्मा, कृष्ण गोपाल विश्वकर्मा रहे। जिनके निर्वाचन पर शरद विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा हंस, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, बीपी विश्वकर्मा, अरविन्द्र विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा आदि ने सभी को मिली जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त किया है।



