खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेस ने घोषित किए महापौर प्रत्याशियों के नाम

जबलपुर से नगर अध्यक्ष जगत बहादुर अन्नू बने महापौर प्रत्याशी

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव -2022 हेतु विभिन्न स्थानों पर महापौर पद हेतु उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें जबलपुर संस्कारधानी से कॉन्ग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वही पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अन्य शहरों के उम्मीदवारों की घोषणा कर प्रत्याशी बनाया। जिसमें मुरैना से शारदा सोलंकी, ग्वालियर से शोभा सिकरवार, सागर निधि जैन, भोपाल विभा पटेल, इंदौर संजय शुक्ला, कटनी श्रेहा खंडेलवाल, सिंगरौली अरविंद सिंह चंदेल, बुरहानपुर शहनाज अंसारी, छिंदवाड़ा विक्रम अहाके, रीवा अजय मिश्रा बाबा, सतना सिद्धार्थ कुशवाह, देवास कविता रमेश व्यास, खंडवा आशा मिश्रा तथा उज्जैन से महेश परमार को महापौर का उम्मीदवार घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page