कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन।

कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन।
प्रकृति के उत्थान के लिए जरूरी है वृक्षारोपण।
जबलपुर। कोरोना महामारी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी जरूरत है लोगों को, मास्क सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के गाइडलाइन का पालन करने की। हमारा देश इस समय दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। कोविड-19 के खिलाफ इस महायज्ञ में संस्कारधानी भी निरंतर अपनी आहूतियां दे रही है और इसी कड़ी में। दीन दयाल उपाध्याय मंडल, महात्मा गांधी वार्ड में गढ़ा फाटक शंकर घी के भंडार के निकट स्थित शासकीय स्कूल में वृक्षारोपण और वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शरद जैन के निर्देश पर आयोजित इस वैक्सीनेशन शिविर में लोगों ने कोविड-19 का पालन करते हुए वैक्सीन का लाभ लिया और विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में, आनंद मिश्रा, गणेश मिश्रा, राजकुमार केसरवानी, पिंटू पटेल, बबलू ठाकुर, जागृति शुक्ला, सचिन अग्रवाल, सोनू रंजना लारिया, श्रीमती महेश्वरी सेन अंजना बाथरे का सहयोग रहा।



