जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चतुर्थ दिवस आपदा प्रबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर मुक्त इकाई की संघठन व्यवस्था में सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2022 के चतुर्थ दिवस दिवस पर को ग्राम भीटा,ग्राम पंचायत बिलखरवा जबलपुर में लक्ष्मी नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ| जिसमें जबलपुर संभाग के 8 जिलों के स्वयंसेवको नें आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में सहभागिता की| कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ.साधना श्रीवास्तव,कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई डॉ.देवांशु गौतम,डॉ.शैलेश प्रसाद,अजय नारायण पटेल,प्रदीप सेन,कल्याणी बैरागी के द्वारा रा.से.यों. के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र में माल्यार्पण करके किया गया| शिविर के चतुर्थ दिन की बौद्धिक परिचर्चा में विभिन्न प्रकार की आपदाओ से बचने के महत्व को स्वयंसेवको को अवगत कराया| आपदाओ से बचने के लिए त्वरित रूप से किया कारवाही हमें करनी चाहिए,इसके विषय में विषय विशेषयों नें हमें अवगत करवाया| कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयंसेवको में प्रशांत चापेकार,सुबेंडू मन्ना,प्रशांत चापेकार,सुयश श्रीवास्तव,अंकित लाखेरा,अमित शिवहरे,गणेश प्रजापति,शिखा पाराशर,मोहम्मद हसनैन बेग,सतीश धुर्वे,सत्यपाल पंचम,शीतल भन्नारिया,मधु पटेल,निखिल कुमार गुप्ता,शिखा कुमरे,सौरभ पटेल,संतोषी यादव,कृतिका झरिया,सृजन सोनी,आकाश दुबे,तृषा मेहरा,लक्ष्मी बर्मन का सक्रिय योगदान रहा| चतुर्थ दिन की सांस्कृतिक संध्या में मंच संचालन जिला छिंदवाड़ा से सतीश धुर्वे नें किया| जिसमें धीमरहाई,राधा कृष्ण नृत्य,बधाई,राई,अहीर का प्रस्तुतिकरण स्वयंसेवको नें किया| चतुर्थ दिवस की सांस्कृतिक संध्या का आभार प्रदर्शन शिविर निर्देशक डॉ.देवांशु गौतम नें दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page