इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में उतारेगी प्रत्याशी

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय सचिव खुर्रंम अनीस उमर ने मध्यप्रदेश राज्य के चुनाव आयुक्त बसंत प्रताप सिंह के नाम जारी एक पत्र में मध्यप्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव 2022 के लिये इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के लिये मुख्य निर्वाचन आयोग में आरक्षित चुनाव चिन्ह ” सीढ़ी ” एवं पार्टी द्वारा तय किये गये उम्मीदवारों को एव फार्म जारी करने इंडियन मुस्लिम लीग के प्रदेशाध्यक्ष जावेद खान को अधिकृत रूप से जिम्मेदारी सौंपी है । पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जावेद खान ने बताया की हाई कमान के निर्देश पर छः माह पहले मध्यप्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य शहरों में सर्वे कर जिताऊ प्रत्याशियों खोज की गई। प्रदेश के बुरहानपुर, भोपाल, जबलपुर, शाजापुर, इंदौर, खण्डवा, सिवनी, उज्जैन आदि शहरों से पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेशाध्यक्ष जावेद खान की कर्मभूमि जबलपुर होने से उनसे सवाल किया गया कि आपकी पार्टी जबलपुर के 79 वार्डों में किस – किस वार्डों से अपने प्रत्याशी उतारेगी । इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की पार्टी मुस्लिम बाहुल्य वाहों रविन्द्र नाथ टैगोर , मोतीलाल नेहरू , संजय गांधी वार्ड , अशफाक उल्ला खान , डॉ . जाकिर हुसैन , मौलाना अबुल कलाम आजाद शहीद अब्दुल हमीद , ठक्करग्राम , लाल बहादुर शास्त्री , लोकमान्य तिलक डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम वार्डों में प्रमुख रूप से प्रत्याशी उतारेगी इसके साथ ही नगर निगम के अन्य वार्डों में भी पार्टी अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने योग्य एवं लोकप्रिय प्रत्याशी उतारेगी।



