घर और पानी टेक्स माफ एवं कर्मशियल टेक्स करेंगे हाफ : आप

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया मध्य प्रदेश के प्रभारी प्रत्यासी चयन प्रक्रिया के अध्यक्ष मुकेश गोयल प्रदेश अध्यक्ष प्रत्यासी चयन प्रक्रिया के सयोज्क पंकज सिंह प्रदेश संगठन मंत्री प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के सदस्य डा मुकेश जायसवाल की उपस्थिति में प्रदेश में प्रथम चरण प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के बाद आज आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने आगामी नगरीय निकाय चुनावी रण में प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की। प्रदेश संगठन मंत्री डा मुकेश जायसवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा और कांग्रेस दो अलग पार्टी नही वल्कि ये दोनों ही पार्टिया असल मे एक ही पार्टी है, जिसने प्रदेश की जनता को हमेशा से अंधकार में रखा है,प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को भाजपा का विकल्प मानते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई थी परंतु किस कदर प्रदेश में लोकतंत्र की असली मालिक जनता जो अपना बहुमूल्य मत देकर सरकार चुनती है उसका मजाक बनाया गया ये मध्य प्रदेश की जानता ने देखा। यह चुनाव ईमानदार पार्टी और दो बेईमानो के बीच का होगा, आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को देगी दूसरा मजबूत ईमानदार विकल्प देगी।
भाजपा कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू : डा,मुकेश जायसवाल
आम आदमी पार्टी 4-C फार्मूला के माध्यम से प्रत्याशियों का चयन करती है पार्टी, समाज के अच्छे लोगो को मिला है मौका। क्राइम, करप्शन, करैक्टर, कम्युनिलसम पर पार्टी अपनाती है जीरो टॉलरेंस पॉलिसी।निकाय चुनाव को लड़ने के लिए, पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश मे जनता आम आदमी पार्टी को सबसे मजबूत विकल्प के तौर पर देख रही है। प्रदेश संगठन संगठन सचिव आशीष सिंगराहा ने कहा दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, रोजगार बिजली, पानी,स्वछता के साथ हर मोर्चे पर ऐतेहासिक कार्य किये है। जनता जनार्दन की जरूरत्तो को महसूस कर उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए सच्ची निष्ठा ईमानदारी अथक प्रयासों से जनता की हर समस्याओं का समाधान किया। जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने कहा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में जनता के लिए जितने भी कार्य हुए है वो ऐतहासिक है, ऐसा इसी लिए संभव हो सका है क्योंकि वहाँ सरकार चलाने वाले सभी आम आदमी है, जो एक आम आदमी की पीड़ा को समझते ही नही बल्कि उनकी पीड़ा को महसूस भी करते है।



