जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

टिकट वितरण से नाराज असंतुष्ट प्रत्याशियों की भीड़ पहुंची सांसद निवास

जबलपुर दर्पण। नगरीय निकाय चुनाव का दंगल जारी है। महापौर प्रत्याशी घोषणा के बाद भाजपा-कांग्रेस पार्षदों की सूची करने में जुटी हुई है। इसी बीच भाजपा में बगावत के सुर उठने लगे। बुधवार को कुछ पार्षद उम्मीदवारों के नाम बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं नेे सांसद कार्यालय का घेराव कर अपनी परेशानी रखी।

सांसद निवास पहुंची असंतुष्टों की भीड़ इस्तीफा देने पहुंचे नेता-कार्यंकर्ताओं को जब पदाधिकारी नहीं मिले, तो वे प्रदेश भाजपा कार्यालय और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय में विरोध पत्र भेजने लगे। इसके बाद असंतुष्टों की भीड़ सांसद राकेश सिंह के निवास पहुंची। नाराज कार्यकर्ताओंं का कहना था कि सालों साल पार्टी का काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करते हुए पार्टी की गाइड लाइन के विपरीत पार्षद पद की टिकट तय की जा रही हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर अपनी बात कहने का अधिकार रखता है। इस विरोध को देखते हुए ये सवाल भी उठ रहा है कि जो नाम पार्टी की चयन समिति ने तय किए, वे बाहर कैसे आ गए। नाम लेकर कहा जा रहा है कि नेताओं ने कहीं अपनी बहू, कहीं पत्नी, कहीं पुत्र तो कहीं भाई को टिकटें दीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page