जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हर मतदान केंद्र में लहराएगा भाजपा का परचम:राकेश सिंह

मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष,साँसद के नेतृत्व में डॉ जामदार भरेंगे 18 को नामांकन

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा कार्यकर्ता पूरी लगन और मेहनत के साथ बूथों में पार्टी का प्रचार करे जिससे हर मतदान केंद्र में पार्टी का परचम लहराएगा और हमारे महापौर एवँ पार्षदो की जीत सुनिश्चित होगी,यह बात साँसद राकेश सिंह ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों,मोर्चा प्रमुखों की बैठक में कही।
श्री सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे कार्यकर्ता को अपना महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है जिन्होंने समाज सेवा और संगठन के कार्य को पूरी लगन और ईमानदारी से किया है। नगर निगम में पुनः हमारी सरकार बनेगी तभी विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page