डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का डिंडौरी आगमन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 18 जून को दोपहर 2ः30 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर सायंकाल 4ः00 बजे शहपुरा जिला डिंडौरी आगमन करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते शहपुरा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सायंकाल 5ः00 बजे अमरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायंकाल 6ः00 बजे अमरपुर आगमन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आप सायंकाल 7ः00 बजे अमरपुर से जेवरा जिला मण्डला के लिए प्रस्थान करेंगे।

मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय/विनिमय/परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंधित

डिंडोरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रत्नाकर झा ने वर्षा ऋतु में मछलियों की वंशवृद्धि (प्रजनन) के दृष्टिकोण से उन्हें सरंक्षण देने हेतु म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा 3(2) के अंतर्गत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में अधिघोषित किया है। उक्त नियमों के उल्लंघन पर म.प्र. राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम 1981 की धारा 5 के तहत उल्लंघनकर्ता को एक वर्ष का कारावास या 5 हजार रूपए तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री झा ने मत्स्य समितियों/मत्स्य समूहों/निजी मत्स्यपालकों एवं जनसाधारण को सूचित किया है कि 16 जून 2022 से 15 अगस्त 2022 तक किसी भी प्रकार का मत्सयाखेट/मत्स्य विनिमय/परिवहन न तो स्वयं करें न ही इसमें किसी अन्य को सहयोग दें। अन्यथा उल्लंघन करने पर उपरोक्त नियमों के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

अनंतिम सूची में दावा आपत्ति 15 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें

डिंडोरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर रमेश मरावी ने बताया कि म.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशों के परिपालन में दो पद परामर्शदाता तथा दो पद लैब टेक्नीशियन संविदा आधार पर भर्ती हेतु निर्देश जारी किये गए थे। जिसके तहत जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों की छानबीन उपरांत पात्र एवं अपात्र आवेदकों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। उक्त सूची का कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। उक्त सूची पर कोई भी/आवेदक 15 दिवस के अंदर दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश मरावी ने बताया कि 19 जून 2022 को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर प्रात 6ः00 बजे से जिला अस्पताल से भारत माता चैक होते हुए कलेक्ट्रेट चैराहा डिंडौरी से वापस जिला अस्पताल डिंडौरी तक मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page