इंद्राना चौकी अंतर्गत झाड़ियो में मिली 40 वर्षीय व्यक्ति की सिर कटी लाश: मृतक के सिर की तलाश एवं मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले के मझौली थाना की इंद्राना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का धड़ चादर से ढका मिलने से पूरे इंद्राना के आस पास के गावों में हडकंप जैसी स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर इंद्राना चौकी प्रभारी एव मझौली थाना प्रभारी मौके पर तत्काल पहुंचकर अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी एव मृतक के सिर की तलाश के प्रयास किए जा रहे है। मझौली थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार इंद्राना चौकी क्षेत्र में 19 जून को शाम 6-30 बजे के आस पास कोनीकला गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव चादर से ढक कर पडे होने की सूचना पर चौकी प्रभारी इंद्राना, थाना प्रभारी मझौली घटना स्थल पर पहुंचे। रोड किनारे लगी झाड़ियों के पीछे आड़ में एक चादर से ढका हुआ शव दिखा। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियोको दी गई। एस.डी.ओ.पी.सिहोरा भावना मरावी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम की उपस्थिति में शव के ऊपर से चादर को हटाया गया मृतक की उम्र 40 वर्ष होगी और शव का धड़ था सर गायब था एव शरीर पर केवल अंडर वेयर पहने था। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये अज्ञात मृतक के सिर की तलाश एवं मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है।



