आठ केन्द्रों में संपन्न हुआ म.प्र. राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर रत्नाकर झा ने म.प्र. राज्य सेवा/वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा केन्द्र पाॅनीटेक्निक काॅलेज, मेकलसुता महाविद्यालय और शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षक से परीक्षा की व्यवस्थाओं सहित परीक्षार्थियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। जिले के परीक्षार्थी म.प्र. राज्य सेवा/वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हुए। कलेक्टर श्री झा ने राज्य सेवा/वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केन्द्र बनाये थे। जिसमें परीक्षा केन्द्र शासकीय एकलव्य हाॅयर सेकेण्डरी डिंडौरी, शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज, शासकीय आईटीआई डिंडौरी, कस्तूरबा कन्या हाॅयर सेकेण्डरी स्कूल डिंडौरी, मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी, मदर टेरेसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी, शासकीय चंद्रविजय काॅलेज डिंडौरी शामिल है। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारी, केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षकों की ड्यूटी लगाई थी। राज्य सेवा/वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किये गए थे। परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन एवं परीक्षा से संबंधित सूचना के आदान-प्रदान हेतु कलेक्ट्रेट अधीक्षक कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था।कलेक्टर रत्नाकर झा ने शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया, उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्याें की गुणवत्ता के लिए लगातार माॅनीटरिंग करने को कहा।



