अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पिस्टल लिये घूमते आरोपी युवक पकड़ा गया, 1 पिस्टल, 1 कारतूस जप्त

जबलपुर दर्पण। थाना प्रभारी गोरखपुर श्री अरविंद चौबे ने बताया कि दिनंाक 9-8-23 की देर रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि टेण्डर 2 ब्रजमोहन नगर निवासी अनुज रैकवार उर्फ तनु अपने हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुये हाथीताल रेल्वे क्रासिंग के पास घूम रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक अपने हाथ में सिल्वर रंग की पिस्टल लिये दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुज रैकवार उर्फ तनु उम्र 1़9 वर्ष निवासी टेण्डर 2 बृजमोहन नगर रामपुर बताया, जिसके हाथ में ली हुई पिस्टल को कब्जे मे लेकर पिस्टल को चैक करने पर मैगजीन में एक कारतूस लोड मिला आरोपी के कब्जे से देशी एक पिस्टल एवं एक कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी पिस्टल कहॉ से और कैसे प्राप्त की कि सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page