जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नगर पालिका परिषद एवं एस डी एम किया नगर भ्रमण

जबलपुर दर्पण सिहोरा। सिहोरा नगर पालिका परिषद में लम्बे समय से खाली पड़े मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद को लेकर विगत एक माह होने जा रहे हैं। जिससे निकाय चुनाव नजदीक होने के साथ साथ वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे थे । और वर्तमान कार्य भी विलम्भ से हो रहे थे। इन सभी समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को देखते हुए नगरीय प्रशासन ने तत्कालीन आदेश करते हुए निर्देश दिया और मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर लक्ष्मण सिंह शकाय ने एस डी एम आशीष पाण्डे के समक्ष उपस्थित हो कर चार्ज लेकर स्थानीय लोगों की समस्या को जाना समझा। वहीँ सहायक यंत्री आर पी शुक्ला के साथ नगर की प्रशासनिक व्यवस्था की चर्चाएं की।



