जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री राधे जी सरकार का हुआ आगमन

जबलपुर दर्पण। जिले से कटनी रोड के मार्ग पर गोसलपुर स्टेशन मै विराजमान शिव शक्ति धाम श्री श्री 1008 दादा परमहंस शिवदत्त जी महाराज के दरबार में प्रखर तेजस्वी क्रांतिकारी राजराजेश्वरी पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर पूज्य संत श्री राधे जी सरकार का आगमन हुआ । शिव शक्ति धाम समिति के कार्यकर्ताओं ने राधे जी सरकार का भव्य स्वागत वंदन किया ।
महामंडलेश्वर राधे जी सरकार ने गुरुदेव की समाधि स्थल का एवं सभी मंदिरों का पूजन अर्चन करके आशीर्वाद प्राप्त किया ।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव का शरीर नहीं रहा लेकिन अपनी दिव्य शक्तियों के रुप में वो सदैव हमारे साथ हैं ।
महामंडलेश्वर स्वामी श्री राधे जी सरकार ने बताया कि जबलपुर जिले के सभी भक्तों के सहयोग से 6 जुलाई दिन बुधवार से 12 जुलाई दिन मंगलवार तक विशाल श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है और 13 जुलाई गुरु पूर्णिमा को विशाल भंडारा आयोजन होगा। जबलपुर जिले के जो भक्त भी यजमान बनना चाहें वो शीघ्र ही अपना नाम रजिस्टर्ड कराएं और इस दिव्य आयोजन का पुण्य लाभ अर्जित करें। ऐसे दिव्य दरबार में कथा श्रवण का फल कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि यहां की भूमि को गुरुदेव ने अपनी तपस्या से सिंचित किया है,जो कि साक्षात परब्रह्म के ही स्वरूप थे वास्तव में मै बहुत बड़भागी हूं कि ऐसे ॠषिवर की पावन भूमि में कथा श्रवण कराने का सौभाग्य मिल रहा है ।
इस दिव्य आयोजन में भारत के अनेक परंपरा प्राप्त जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, श्री महंत एवं तपस्वी संतों का सानिध्य प्राप्त होगा । आप समस्त श्रृद्धालु भक्त सादर आमंत्रित हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page