24 घंटे पहले लापता हुए युवक की मिली लाश:घटना की जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सिहोरा तहसील के गोसलपुर थाना क्षेत्र में आने वाले जुझारी जल तरंग के सामने 45 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई शुक्रवार की शाम 6:14 बजे गोसलपुर पुलिस थाना प्रभारी को सूचना मिली कि जल तरंग के सामने खाली पड़े हुए खेत मे जुझारी निवासी विवेक पटैल पिता मुल्ली लाल उम्र 45 वर्षीय व्यक्ति एक दिन पहले घर से लापता हुआ था। जिसकी लाश शुक्रवार की शाम 6:14 बजे के खेत में पड़ी मिली इस घटना को लेकर पूरे गांव में तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। फिहलाल मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा मर्चुरी में भिजवाया गया है। जिसका कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा अचानक इस प्रकार से गांव में युवक की लाश मिलने से ग्राम पंचायत सहित आसपास में चर्चा हो रही है कि घटना कैसे हो गई जबकि मृतक युवक की ससुराल ग्राम घुघरी में है। कल सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पैदल घूमते हुये देखा गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।



