दो द्विवसीय अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल सम्मेलन का हुआ समापन

जबलपुर दर्पण। संत अलाॅयसियस महाविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल सम्मेलन का समापन 25 जून 2022 को किया गया। सम्मेलन के द्वितीय दिवस के तकनीकी सत्र में भौतिकी एवं कम्प्यूटर साईस विभाग पर लगभग 12 शोधार्थियों द्वारा शोधपत्रों का वाचन किया गया। जिसमें तृतीय तकनीकी सत्र की चेयर पर्सन प्रो. रेखा अग्रवाल, तथा सत्र प्रभारी डाॅ. निषा पाण्डेय एवं कम्प्यूटर साइंस में चेयर पर्सन डाॅ. अर्चना ठाकुर तथा सत्र प्रभारी खुशबू गुप्ता थी।
प्लेनरी सेशन का आरंभ प्रातः 11 बजे हुआ जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में श्री पे्रमागोरंगादास ने ‘‘फ्रेमस आॅफ रिफरेनस इन वैदिक टैक्स’’ विषय के अंतर्गत संदेश दिया जिसमें आपने श्रीमद् भगवद गीता, पुराणों से संबंधित उद्धहरण प्रस्तुत किये। सत्र संचालन प्रो. लक्षमन पाण्डेय द्वारा किया गया व सत्र प्रभारी डाॅ. प्रमोद चैतन्य थे। अगले वक्ता के रूप में प्रो. डेविड लेविन द्वारा ‘‘सब डिविजन स्कीम फाॅर सी.ए. जी.डी. टू फ्रेकटल थियोरी’’ पर वक्तव्य दिया जिसमें आपने कर्र्व डिजायन की चार प्वाइंट स्कीम से सर्फिस डिजाइन की वटरफलाई स्कीम और स्टेषनरी और नान स्टेशनरी स्कीम को सब डिवीजन थ्योरी से फ्रेकटल थ्योरी से जोड़ा’’ सत्र अध्यक्ष प्रो. पी.वी. जैन तथा सत्र संचालन डाॅ. प्रतिभा रिछारिया द्वारा किया गया। सम्मेलन में रिर्पोट वाचन एस.के.वालिया द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की गयी तथा कहाँ कि ऐसे विषयों पर संगोष्ठी व सम्मेलन आज की मांग है। चीफ गेस्ट द्वारा आशीष वचन प्रस्तुत किये गए एवं गेस्ट आॅफ आॅनर प्रो. पूर्णिमा जैन ने कहा कि वर्तमान समय में फिजिकल साईस की महत्ता को बताया। सहभागियों द्वारा सम्मेलन संबंधी फीडबैक दिया गया। मंच संचालन जे. राजेश्वर राव द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अर्चना पसारी द्वारा किया गया।



