अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

चुनावी रुझान आने शुरू,हार से बौखलाए पूर्व सरपंच की गुंदागिर्दी:नवागत सरपंच के परिजन का रास्ता रोककर पीटा

देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुची शिकायत

जबलपुर दर्पण/दमोह क्राईम ब्यूरो। दमोह में त्रिस्तरीय पंचायत के परिणाम आते ही विवाद के मामले भी सामने आने लगे है,बतादे की बांदकपुर का मामला अभी शांत भी नही हुआ कि देर रात बांदकपुर से घर जा रहे,ग्राम पंचायत पिपरिया साहनी के सरपंच परिजन पर पूर्व सरपंच ने रास्ता रोककर हमला कर दिया,जिसके बाद घटना को लेकर गुस्साए करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों सहित नवागत सरपंच पति देर रात दमोह पुलिस अधीक्षक के पास पहुचे,जहा दमोह पुलिस अधीक्षक ने लोगो की शिकायत पर कार्यवाही के आदेश दिए,दरअशल मामले में जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि,जिले की ग्राम पंचायत पिपरिया साहनी में नवागत सरपंच कुशम बाई पति बहादुर विश्वकर्मा के भाई ,शिक्षक इमरत विश्वकर्मा जो बांदकपुर शिशु मंदिर में पढ़ाने जाते है,रात करीब 9 बजे बांदकपुर से अपने घर जा रहे थे,तभी रास्ते मे हार से बौखलाए पूर्व सरपंच भरत सिंह,लक्ष्मण व उनके अन्य साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट कर दी,मारपीट में घायल होकर सरपंच भाई जमीन में गिर गए,वही मारपीट की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे,तो उनके साथ भी आरोपियों ने गाली गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया,जिसके बाद लोगो ने बांदकपुर पुलिस चौकी में जाकर मामले की शिकायत की,मगर बांदकपुर पुलिस चौकी पुलिस के द्वारा मामले में संतोषजनक कार्यवाही न करने पर,करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण पीड़ित के साथ देर रात दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुचे, जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए,तत्काल पीड़ितों को सिटी कोतवाली भिजवाया,जहां आरोपियों के ख़िलाप एफआई आर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page