जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के एक जुलाई से प्रतिबंध पर, प्लास्टिक निर्माताओं एवं विक्रेताओं की चेम्बर में बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। महाकोशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्री में आज महाकोशल प्लास्टिक उद्योग संघ के तत्वाधान में एक बैठक सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण एवं उपयोग के संबंध में संपन्न हुई महाकोशल प्लास्टिक उद्योग संघ के अध्यक्ष शंकर नाग्देव ने बताया सरकार द्वारा बिना कोई विकल्प उपलब्ध कराये इस पर प्रतिबंध लगाने पर बैठक में रोष व्यक्त किया गया एवं सरकार से मांग की गई कि आम जनों एवं इस व्यापार उद्योग में लगे लाखो लोगो को ऐसे गैर जरुरी प्रतिबंध से भारी क्षति एवं कठिनाई होगी अत: विकल्प मिलने तक इस प्रतिबंध को स्थगित किया जाए साथ ही सरकार के अगले आदेश तक इस क्षेत्र के सभी निर्माता एवं व्यापारी इन 18 वस्तुओ का विक्रय एवं निर्माण नही करेंगे | यदि इसके बावजूद इन वस्तुओ के अलावा अन्य प्लाटिक वस्तुओ के निर्माताओ विक्रेताओं जो नियमानुसार अपना व्यवसाय करेंगे संबंधित सरकारी विभाग यदि उन्हें बेवजह परेशान करेंगे तो इसका घोर विरोध किया जाएगा अत: संबंधित विभाग अपने कर्मचारियों को प्रतिबंध को लागु करने के लिए जब उद्योग या व्यवसाय स्थल पर निरिक्षण हेतु भेजे तो उन्हें प्रतिबंधित वस्तुओ की कानूनन सही जानकारी एवं उचित प्रशिक्षण देकर ही भेजा जाए जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो चेम्बर ने एवं महाकोशल प्लास्टिक उद्योग संघ ने सभी निर्माताओं एवं विक्रेताओं से अपील की है की नियमानुसार ही अपना व्यवसाय करें साथ ही आम जनता से भी अपील की है कि वो भी इन प्रतिबंधित 18 सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओ का न उपयोग करे न ही व्यापारियों को विक्रय करने हेतु दबाव बना कर मजबूर करे | आज की बैठक चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालन महाकोशल प्लास्टिक उद्योग संघ के सचिव केवल सावलानी द्वारा किया गया बैठक में चेम्बर एवं प्लास्टिक उद्योग संघ के अखिल मिश्र, युवराज जैन गढ़ावाल, संजय टेक चंदानी, आदित्य जैन, जियाउद्दीन, प्रदीप मंध्यानी, अंकित खुराना, सुनील नाग्देव, टीकम दास दूसिया, राजेश मंछानी, मतलूब अहमद अंसारी, नानक राम खत्री, राहुल जैन, सन्मति जैन, सुनील दानपती, निखिल अग्रवाल, रामदेवानी सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं व्यापारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page