जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुसलमानों का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित : सरताज मंजिल

जबलपुर। भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने बताया के मध्यप्रदेश में चल रहे नगर निगम एवं पंचायत चुनाव के निमित्त जबलपुर नगर के महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार जी एवं डॉ जाकिर हुसैन वार्ड भाजपा पार्षद की प्रत्याशी श्रीमती नसीम महफूज अंसारी के समर्थन में एक चुनावी आम सभा आयोजित की गई जिसमे भाजपा के विकास एवं भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर करीब 40 युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की,, अपने उध्बोधन में सरताज मंजिल ने कहा के मुस्लिम क्षेत्र से टुकना भर भर कर वोट लेने वाले कांग्रेस के सांसद एवं महापौर पद के प्रत्याशी चुनाव हारने के बाद कभी पलट कर दुबारा मुस्लिम इलाके में कदम नही रखते और न ही यहां की समस्याओं को लेकर कोई आवाज़ उठाते हैं, इसलिए अपना वोट कमल के सामने वाली बटन दबाकर भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार जी एवं वार्ड से पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती नसीम महफूज अंसारी को ही दें तभी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र भी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सुविकसित एवं सुव्यवस्तिथ क्षेत्र बनेगा,, सभा मे वरिष्ठ भाजपा नेता मोहम्मद सिद्दीक छिद्दि चाचा, पूर्व पार्षद रिज़वान अंसारी, मकबूल अहमद, राशिद नेता, नन्हे चाचा, अलीअहमद सर, अकील अहमद, रुखसार अंसारी, मुबीन साइकिल, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्तिथ रही ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page