जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
डीआरएम ने किया अचानक महाकौशल ट्रेन का औचक निरीक्षण

यात्री गाडियों की साफ़ सफाई तथा कोच में पानी की उपलब्धता की औचक जाँच आज शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक संजय विश्वास ने अपनी टीम के साथ की. श्री विश्वास आज शाम अचानक कोचिंग डिपो पहुंचे तथा प्लेटफार्म पर जाने के लिए तैयार महाकौशल एक्सप्रेस न. 12189 के रैक में पहुचे. रैक में उन्होंने एसी सहित सभी कोचों में जाकर टायलेट के नल, फ्लसिंग सिस्टम को देखा तथा साफ सफाई का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान श्री विश्वास ने रैक में की गयी साफ –सफाई को उपयुक्त पाया तथा इस कार्य में लगे पर्यवेक्षकों को साफ सफाई का हमेशा विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी. इस अवसर पर कोचिंग डिपो अधिकारी श्री स्वप्निल पांडे भी उपस्थित थे.



