जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डॉक्टर्स व नर्सिंग छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

रैली निकालकर किया हर वर्ग को जागरूक, आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक

जबलपुर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर मिशन पिंक हेल्थ के तहत जोनल कोऑडिनेटर डॉ अलका अग्रवाल व जबलपुर स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ की डॉक्टर, रानी दुर्गावती नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेन्ट के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश देने के लिए रैली आयोजित की गई। इस दौरान नर्सिंग छात्राओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर व पोस्टर लेकर हर वर्ग को जागरूक करने का संदेश दिया।
डॉक्टर्स डे के अवसर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए आईएमए जबलपुर, जबलपुर स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ, रानी दुर्गावती नर्सिंग कॉलेज व विभिन्न डॉक्टरों की उपस्थिति में जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसके उपरांत एल्गिन अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से सेव चाईल्ड का संदेश दिया गया। इस दौरान ज्वाईन डॉयरेक्टर डॉ संजय मिश्रा, सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया, डॉ निशा साहू, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अलका अग्रवाल, डॉ चित्रा जैन, डॉ अमिता सक्सेना, डॉ सोनल रिछारिया, डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ शारदा मिश्रा, डॉ ऋ चा धीरावाणी, डॉ रश्मि कुररिया, डॉ भावना मिश्रा, डॉ नीता पराशर, डॉ रश्मि भटनागर व नर्सिंग छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page