नगरीय निकाय चुनाव के मतदान शांति पूर्वक संपन्न कराने:कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की चाक चौबंद व्यवस्था

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। नगरीय निकाय चुनाव 2022 के 6 जुलाई के प्रथम चरण मतदान को देखते हुये कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुये मतदान सामाग्री वितरण स्थल- एमएलबी.स्कूल ग्राउंड साथ ही थाना बेलबाग,घमापुर, हनुमानताल,क्षेत्र कें संवेदनशील मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते हुये मतदान केन्द्र के अंदर एवं बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पानी की व्यवस्था एवं मतदान दल तथा सुरक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये शौचालय आदि की व्यवस्था को देखा तथा मौके पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आपको बताते चलेंकि नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण 6 जुलाई 2022 को नगर निगम जबलपुर,नगर पालिका सिहोरा,नगर पालिका पनागर,नगर पालिका परिषद बरेला एवं नगर पालिका परिषद भेड़ाघाट मे मंतदान होना है। प्रथम चरण में कुल 1293 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा जिसमें 421 मतदान केन्द क्रिटिकल तथा 872 मतदान केन्द्र सामान्य श्रेंणी के हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्रिटिकल मतदान केन्द्र में 02 वर्दीधारी -01प्र.आर./01 आरक्षक,01 होमगार्ड एवं 01 विशेष पुलिस अधिकारी तथा सामान्य मतदान केन्द्र में 01 वर्दीधारी-01 प्र.आर/01 आरक्षक/01 होमगार्ड सैनिक एवं 01 विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किया गया है तथा उक्त सभी मतदान केन्द्रों पर लगातार पेट्रोलिंग के लिए राजपत्रित अधिकारियों की 19 मोबाईल एवं थाना प्रभारियों की 25 मोबाईलों के अलावा अतिरिक्त 147 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं जो लगभग 5 से 10 मिनट के अंतराल में मतदान केंद्रों पर पहुंच कर हर स्थिति पर निगाह रखेंगी। पेट्रोलिंग मोबाइलों में 1 उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक,2 प्रधान आरक्षक/आरक्षक,2 विशेष पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाने में रिजर्व बल की पृथक व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर एवं पेट्रोलिंग मोबाइलों में लगभग 3000 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा 1300 विशेष पुलिस अधिकारी जो कि ग्राम कोटवार है को तैनात किया गया है।



