पेड़ गिरने से गाड़ी के हुये दो टुकड़े, तला बड़ा हादसा

जबलपुर। गोसलपुर ग्राम पंचायत के प्रमुख बाजार स्थल के झण्डा बाजार में वर्षों पुराना ईमली का पेड़ रात्रि में अचानक से गिर गया ।जिससे उसके नीचे रखी हुई गाड़ी पेड़ की चपेट में आ गई । स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की रात्रि 11:12 बजे के लगभग कई वर्षों से गोसलपुर बाजार स्थित विशालकाय ईमली का पुराना पेड़ बारिश के चलते अचानक से गिर गया। जिसके कारण पेड़ के नीचे रखी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं। इस घटना को लेकर ग्राम पंचायत के बड़े बुजुर्गों ने बताया कि अगर बारिश के चलते कोई व्यक्ति इसके नीचे होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
पेड़ की चपेट में आई गाड़ी – आसपास के लोगों ने बताया कि बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट होने के कारण सभी लोग जल्द ही अपने अपने घरों में चले गये थे। जिसके चलते बाजार में किसी प्रकार की चहल-पहल नहीं रही नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी । इस दौरान रात्रि में पेड़ के नीचे रखी पी को मारुति गाड़ी क्रमांक MP – 20 सी डी 9430 प्रमेन्द्र नायक गोसलपुर निवासी की है जो पेड़ गिरने से दो दुकड़ो में हो गई। वहीँ तेज हवाएं और बारिश के कारण विधुत सप्लाई के तार टूट गए थे जिसके कारण पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा ।मंगलवार की सुबह 10 बजे लाइट सुधार कार्य किया गया ।



