अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मजदूरी का पैसा मांगने पर धारदार हथियारों से हमला कर आरोपी हुआ फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अधारताल थाने में देर रात अजय दुबे उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू रामगनर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11-7-22 की रात लगभग 10-30 बजे उसने श्रेष्ठ मिश्रा के घर में मजदूरी का पैसा मांगा तो उसने मेरे साथ गाली गलौज करते हुये किसी धारदार चीज से हमलाकर गर्दन,पीठ, हाथ पैर में चोट पहुॅचा दी उसकी बहन एवं नीलेश ने बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 294, 324, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।



