खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
जयपाल ठाकुर ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज को ए पॉजिटिव रक्त की कमी पिछले दिनों से बनी हुई थी। बताया गया कि मरीज की हालत देख जानकारी लगने के बाद जागरूक युवा रक्तदान करने जिला अस्पताल पहुंच गया। गौरतलब है कि डिंडोरी जनपद के मड़ियारास गांव निवासी जयपाल ठाकुर ने रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में सहायक बने हैं। श्री ठाकुर शिवसेना के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो लगातार संगठन में रहकर सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं। जानकारी में बताया गया कि शिव सैनिक के कार्यकर्ता रक्तदान करवाने में लगातार तत्परता दिखाते नजर आते हैं। रक्तदान करने के बाद लोगों ने श्री ठाकुर की तारीफ करते हुए उनके भविष्य की कामना की हैं।



