डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला परिवहन अधिकारी ने वसूला समन शुल्क

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा डिंडोरी शहपुरा मार्ग पर सोमवार को वाहनों की चेकिंग की गई। बताया गया कि चेकिंग के दौरान अवैध रूप से संचालित वाहनों से समन शुल्क वसूला गया तथा कुछ वाहनों को पुलिस थाना शहपुरा में कानूनी कार्यवाही करने के लिए सौंपा गया। कलेक्टर श्री झा के निर्देशन में जिले में वाहन चेकिंग का कार्य निरंतर जारी रहेगा और अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चेकिंग के दौरान स्कूल बस क्रमांक एमपी 52 डीए 0218 से 5000/- रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। यात्री बस में बैठक क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन करने पर वाहन क्रमांक एमपी 52 एलए 0304 से 10000/- रुपए का शुल्क वसूल किया गया। बिना पंजीयन किए अवैध रूप से संचालित जेसीबी मशीन को जप्त कर पुलिस थाना शहपुरा में कानूनी कार्यवाही के लिए सौंपा गया। इसी प्रकार से अवैध रूप से संचालित वाहनों से 25000 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 40000/- रुपए समन शुल्क वसूला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page