डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

धारदार बंका लेकर आमजन को धमकाने वाले आरोपी को जेल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। सहायक मीडिया सेल प्रभारी एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शहपुरा जिला डिण्‍डौरी द्वारा बताया गया कि थाना शहपुरा के अप0क्र0 426/22 के साकेत उर्फ बबलू झारिया पिता जवाहर उम्र 23 वर्ष निवासी निवासी पड़रिया खुर्द को न्यायालय ने सज़ा सुनाई है। जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12.07.2022 को बस स्‍टेण्‍ड शहपुरा में अवैध धारदार बंका लिए हुए लोगों को गाली-गलौंच करने एवं मारने की धमकी देने के मामले में शहपुरा पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्‍स एक्‍ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। उक्‍त मामले पिछले दिनों सुनवाई करते हुए न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी शहपुरा द्वारा सभी आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page