जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं ज्ञानगंगा इंस्टीट्यूट के मध्य हुआ समझौता

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रदीप कुमार बिसेन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेष का एक मात्र कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं ज्ञान गंगा काॅलेज आॅफ टेक्नोलाॅजी जबलपुर के मध्य समझौता (एम. ओ.यू.) किया गया। इस दौरान अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डाॅ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक शिक्षण डाॅ. अभिषेक शुक्ला एवं ज्ञान गंगा काॅलेज आॅफ टेक्नोलाॅजी के चेयरमेन इजी. डी. सी. जैन, सचिव डाॅ. रंजीत जैन, संचालक श्री अपूर्वा सिंघई, श्री पंकज गोयल, श्री विषेष जैन, प्राचार्य डाॅ. आर. वी. क्षीरसागर, डीन रिसर्च एवं डेवलपमेंट श्री प्राज्ञान जैन के द्वारा एम. ओ. यू. के हस्ताक्षर के साथ दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया। इस दौरान विष्वविद्यालय के संचालक विस्तार सेवायें डाॅ. दिनकर षर्मा, नाहेप प्रोजेक्ट प्रमुख डाॅ. आर. के. नेमा, डाॅ. एम. के. अवस्थी, पी.एच. टी. विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. मोहन सिंह, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ. षेखर सिंह बघेल, डाॅ. राजेष गुप्ता वैज्ञानिक की उपस्थिति रही। अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डाॅ. अतुल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये बताया कि इस महत्वपूर्ण समझौता (एम. ओ.यू.) के उपरांत दोनों काॅलेजों के मध्य सहयोगात्मक षिक्षण के अंतर्गत मषीनरी, रोबोटिक्स, आर्टिफिषियल इंटेलिजेंस रिमोट सेंसिग और जी. आई. एस. आधारित परियोजनाओं की डिजाइनिंग आदि के कार्यो में नवाचार के साथ छात्र-छात्राओं के उन्नयन, कौषल एवं गुणवत्ता में इजाफा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page