जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जान राहगीरों ने बचाई

अगर समय में नहीं मिलता इलाज तो हो सकती थी कोई अप्रिय घटना

जबलपुर दर्पण। पेन्टीनाका चौक के समीप एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जान राहगीरों की वजह बच सकी है। बताया गया है कि दुर्घटना में घायल युवक उपचार के लिए तड़प रहा था, जिसको तड़पता देख वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए और घायल युवक की मदद करने में जुट गए। जिन्होंने एक ऑटो की सहायता से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे। जिसमें राहगीर विशाल खटीक, रिक्शा चालक संतोष अहिरवार व गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पेन्टीनाका चौराहे के ठीक पहले रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सायकिल सवार को स्विट कार के चालक ने जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। जिससे सड़क मार्ग पर काफी देर तक सायकिल सवार युवक दुर्घटना में घायल होने की वजह से तड़पता रहा। घायल युवक को सड़क मार्ग में तड़पता देख राहगीर एकत्रित होने लगे और युवक की मदद के लिए आगे आते हुए डायल 100 को सूचना दी। फिर कुछ राहगीरों व युवकों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय विक्टोरिया पहुंचाया गया।

जानकारी मिलते ही पहुंचे मदद के लिए

इस संबंध में गरीब नवाज कमेटी के सदस्य इनायत अली ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग की स्विट कार के चालक ने तेज गति से कार को चलाते हुए सायकिल से जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मारकर पेन्टीनाका चौक से कोबरा केन्टीन की तरफ से भाग गया। जिसके बाद राहगीरों ने घायल युवक की जानकारी उन्हें फोन के माध्यम से प्रदान की गई, फिर वह घायल युवक के उपचार के लिए मदद करने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए।

कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली ने बताया कि उन्हें राहगीर विशाल खटीक, संतोष अहिरवार व केन्ट थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी मंगल सिंह ने बताया कि पेन्टीनाका चौक के समीप लाल रंग की स्विट कार ने जोरदार टक्कर मारकर युवक को गंभीर रूप से चोट पहुंचा था। जिसके बाद तत्काल में घायल युवक को देखकर आटो के माध्यम से विशाल खटीक व संतोष अहिरवार तत्काल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया लेकर पहुंचे। जिसके बाद वहां पर घायल युवक का गंभीरावस्था में उपचार किया। वहीं इस संबंध की जानकारी केन्ट थाना पुलिस को प्राप्त होने पर अब वह लाल रंग की स्विट कार के चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के लिए जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page