मोटर साइकिल एव टैक्टर में भीषण भिड़ंत,बाईक सवार जबलपुर रिफर

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सुरेश कुमार रजक उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम अभाना ने मझौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। वह लमती से अपना ट्रैक्टर लेकर घर की तरफ आ रहा था। उसके आगे पप्पू यादव अपनी मोटर सायकल से लमती से दौरा की ओर जा रहा था।
जैसे ही पप्पू यादव लमती मोड के पास पहुंचा तभी दौरा तरफ से आ रहा ट्रेक्टर क्रमाक एमपी 20 एए 4336 के चालक ने तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पप्पू यादव की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे पप्पू यादव गिर गया जिसे सिर हाथ पैर चेहरा एवं शरीर में चोटें आयी है टेक्टर चालक लमती की ओर भाग गया। उसने पप्पू के परिजनों को सूचना दी पप्पू यादव को प्राईवेट कार से इलाज हेतु शासकीय अस्पताल मझोली लेकर गये जहा से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था.पप्पू यादव को सुधा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट पर धारा 297, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।



