जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय विक्टोरिया से दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की सेहत की जांच का घर-घर दस्तक अभियान आज से प्रारंभ हुआ,इसके अंतर्गत समस्त बच्चों की एनीमिया, डायरिया, निमोनिया, कुपोषण के स्तर की जांच,विटामिन- ए अनुपूरण,बच्चों में जन्मजात विकृति एवं बृद्धि बिलम्ब की पहचान,एसएनसीयू और एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चों की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप ,ग्रहभेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुए बच्चों की टीकाकरण आदि की जानकारी घर-घर पहुँचकर की जाएगी। आज जिले में दस्तक अभियान का शुभारंभ कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ सलोनी सिडाना द्वारा जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में किया गया । इस मौक़े पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस एस दाहिया व श्री योगेश शर्मा दस्तक़ कोडिनेटर उपस्थित थे । विदित हो कि इस अभियान में पहली बार एनीमिया की जांच डिजिटल हिमोग्लोबिनोमीटर के द्वारा की जाएगी ,इससे बच्चों में एनीमिया की सटीक जानकारी लगेगी । बच्चों की बाल मृत्यु के लिए निमोनिया और डायरिया प्रमुखतः जिम्मेदार होते हैं इनकी रोकथाम तथा त्वरित उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है , इनकी पहचान कर शीघ्र उपचार की व्यवस्था करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है ।सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डायरिया के उपचार हेतु जिंक-ओआरएस कॉर्नर स्थापित किये गए हैं ।
कलेक्टर इलैयाराजा टी ने अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि अभियान में गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए कोई बच्चा न छूटे तथा उसकी स्क्रीनिंग में कोई लापरवाही न बरती जाए । इसके बाद दस्तक अभियान की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने शहरी स्वास्थ्य केन्द्र कोतवाली एवं सुभाष नगर पहुँचकर अभियान की जानकारी ली तथा तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया । मौके पर उपस्थित सभी स्टॉफ से जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page