रानीताल मुक्तिधाम में गायक कलाकार की अंधी हत्या का खुलासा,आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रानीताल मुक्ति धाम में सुबह के वक्त एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी
सूचना पर थाना प्रभारी लार्डगंज मधुर पटेरिया अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहॉ महेन्द्र कनौजिया उम्र 30 वर्ष निवासी रानीताल मुक्तिधाम ने बताया कि उसका छोटा भाई अजय कनौजिया अपनी एक्टिवा से गाना गाने का प्रोग्राम करने युवराज होटल जाने का कहकर गया था, रात में घर नहीं पहुंचा और मोबाइल बंद आ रहा है। सुबह उठा तो देखा एक्टिवा रोड किनारे खड़ी थी गाड़ी की चाबी वहीं पर पड़ी थी उसका भाई का शव रानीताल मुक्तिधाम परिसर के अंदर चबूतरे के पास जमीन पर पड़ा मिला भाई के पेट में चाकू का घाव था आंत बाहर निकली थी भाई की मृत्यु हो गयी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर उसके भाई मोनू उर्फ अजय कनौजिया उम्र 24 वर्ष की हत्या कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल.डॉ.नीता जैन की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
लार्डगंज थाना प्रभारी मधुर पटेरिया के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर लगायी गयी। जांच के दौरान पता चला की रात 1 बजे मोनू का विवाद युवराज करसा से हुआ था। जानकारी लगते ही युवराज करसा पिता राकेश करसा उम्र 19 वर्ष को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ में बताया कि रानीताल मुक्तिधाम में युवराज और मोनू के बीच में गांजा के पैसे के लेनदेन पर विवाद हुआ था मोनू ने 2-3 थप्पड युवराज को मारे तो युवराज ने चाकू निकालकर मोनू पर हमला कर घायल कर दिया और अपने घर चला गया था। घटना मे प्रयुक्त बटनदार चायना चाकू एवं घटना वक्त पहने कपड़े, तथा मृतक का मोबाइल जप्त करते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 19-7-2022 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।



