अजय विश्नोई के नेतृत्व में पाटन नगरीय निकाय चुनाओं में बीजेपी प्रत्याशियो की प्रचंड जीत

नगरीय निकाय चुनावों में पाटन से भाजपा ने 11 वही कांग्रेस 03 निर्दलीय 01 से विजय प्राप्त की
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। नगरीय निकायों के परिणाम आने से प्रत्याशियों के चेहरों खिल उठे। वही जिनको सफलता नहीं मिली उनके खेमे में सन्नाटा पसरा है। आज 20 जुलाई 22 बुधवार को मतगणना स्थल पर लोगों का हुजूम सुबह से ही लग गया था। पाटन नगर परिषद में जिन पार्षद प्रत्याशी को जानता द्वारा आशीर्वाद दिया है। पाटन नगर परिषद में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की वही कांग्रेस मात्र 3 वार्ड में जीत दर्ज करा सके साथ थी 15 न वार्ड से 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
पाटन नगर परिषद के परिणाम इस प्रकार रहे – वार्ड क्र 1 से 15 तक के जीते हुए प्रत्यासी 1- राजमणि/प्रदीप पटेल भाजपा 2- रंजित गौंड भाजपा 3-मंजू/राघवेंद्र यादव भाजपा 4-रजनी/राजेश चौधरी भाजपा 5-अर्चना/जमुना पटेल कांग्रेस 6- आचार्य जगेंद्र सिंह भाजपा 7- गजेंद्र गज्जू सिंह भाजपा 8- ममता/रमेश नामदेव भाजपा 9- ममता/कैलाश पाठक कांग्रेस 10- सत्यम मेहरा भाजपा 11-शक्ति/देव कुमार भाजपा 12- शेख अहमद कांग्रेस 13- दीपक जैन भाजपा 14- महेंद्र सिंह भाजपा 15-जित्तू ठाकुर निर्दलीयपाटन नगरीय निकाय चुनावों में अनुविभागीय अधिकारी शाहिद खान,निर्वाचन पदाधिकारी,प्रमोद चतुर्वेदी रिटर्निंग अधिकारी पाटन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम चौहान,नायाब तहसीलदार सुरभि जैन,उपयंत्री स्पनिल जैन एव राजस्व निरीक्षक दीपेश बबेले के साथ शासकीय कर्मचारी, अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना सम्पन्न हुई। जीते हुए प्रत्याशियो ने मतगणना स्थल से निकाला विजय जुलूस – मतगणना स्थल से जैसे ही प्रत्यासियो के परिणाम प्राप्त हुये उसके बाद सभी ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिवादन करते हुए विजय जुलूस निकाला गया



