अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माजदा मिनी ट्रक चालक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अधारताल थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार राणा भट्टाचार्य उम्र 49 वर्ष निवासी महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी श्रीमती शारदा भट्टाचार्य अपनी स्कूटी से अधारताल जा रही थी जैसे ही इंडियन काफी हाउस के सामने नाले के पास पहुंची।

तभी पीछे से माजदा पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 2690 के चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये उसकी पत्नी की स्कूटी में टक्कर मार दिया जिससे उसकी पत्नी के वायें पैर एवं शरीर में चोटें आयी हैं। पत्नी को इलाज के लिए मेडाज अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी माजदा पिकअप के चालक के तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page