पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर के सामने-हो गई मारपीट:मामला पहुंचा सिहोरा थाने

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। मझौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मझगवां में दोपहर 12:30 के लगभग निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर के सामने किसी बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सिहोरा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मझगवां निवासी गोविंद पटैल पिता मुकुन्दी लाल पटैल उम्र 45 वर्षीय अपनी पत्नी उमा बाई पटैल के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम पंचायत वार्ड क्र 1 सुधाकर कालोनी स्थित में समनु पटैल के सामने बनी सीसी रोड पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा हैं। इस समस्या को लेकर एक सप्ताह पहले गोविंद पटैल ने सीएम हैल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी। सीएम हैल्पलाइन निराकरण करने के लिए मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के दौरान इंजीनियर आशीष पटैल,सरपंच विष्णु प्रसाद दुबे एवं सचिव की उपस्थिति में बहते हुए गंदे पानी के निरक्षण दौरान सरपंच पुत्र मुकेश उर्फ पप्पू दुबे उम्र 40 वर्षीय ने गोविंद पटैल के साथ मारपीट करने लगा। घटित हुई घटना-गोविंद पटैल के साथ हुई घटित घटना को लेकर पूरे ग्राम पंचायत में चर्चा बनी हुई हैं कि सरपंच के पुत्र की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही हैं। पीड़ित व्यक्ति ने तत्काल बुलाई 100 डायल को सूचना देकर घटना की जानकारी अवगत कराई। मामला दर्ज कराते हुए-घटना को जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 323,504 कर पीड़ित व्यक्ति का मुलायजा कराया गया। हमारे रिपोर्टर ने इस घटना को लेकर इंजीनियर से की बात -घटना को लेकर जब रिपोर्टर ने इंजीनियर आशीष पटैल से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे पास इस समस्या को लेकर दो दिन पहले फोन आया था जिसको लेकर मै 1 फरवरी को निरीक्षण करने पहुँचा उसके कुछ देर बाद न जाने ये किस बात को लेकर मारपीट करने लगें। इनका कहना – इंजीनियर आशीष पटैल मुझे नहीं पता है कि ये सरपंच पुत्र था। इंजीनियर आशीष पटैल घटना को लेकर ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस प्रकार से सरपंच पुत्र द्वारा विवाद करना बड़ी ही शर्म की बात है। इस घटना को लेकर कार्यवाही होनी चाहिये।



