कार्यकर्ताओं का दायित्व,योजनाओं और बजट के बारे में लोगों को जागरूक करें:नरेंद्र मोदी

संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक सुना प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश भर के भाजापा कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर बजट के बारे में संवाद किया। पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभागीय कार्यालय रानीताल में लाइव सुना। अपने उद्बोधन में कहा कि आम बजट में केन-बेतवा लिंक परियोजना मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। इस परियोजना से किसानों को भरपूर लाभ होगा। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने से बुंदेलखण्ड के खेतों मे हरियाली आयेगी। सेवा भाव से हम गरीबों की सेवा में जुटे हैं, उसे देश देख रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। बजट के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे देश की जनता एवं आप सभी कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। में आपके सामर्थ्य को भलिभांति जानता हॅू। उन्होंने कोविड काल के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुसीबतों के बीच सेवा करने के आपके भाव को मैने देखा है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया, जिला प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता,पूर्व महापौर प्रभात साहू,जिप अध्यक्ष मनोरमा पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के साथ सभी जिला पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन लाइव सुना।



