खंदारी नाला,रेल्वे ट्रेक पर 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटने से दर्दनाक मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में रात लगभग 10 बजे खंदारी नाला के ऊपर रेल्वे ट्रेक में बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पर पहुँची पुलिस को दीपक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी रेतनाका कंचनपुर ग्वारीघाट ने बताया कि रात लगभग 9-30 बजे खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था।
तभी रेल्वे ट्रेक से ट्रेन के जाने की आवाज आयी उसी समय एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज आई तो उसने तथा रेतनाका कंचनपुर के लोगों ने रेल्वे ट्रेक खंजारी नाला के पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष होगी ट्रेन से कट गया था जिसके दोनों पैर रेल्वे ट्रेक पर थे हाथ भी कट गया था 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किए जा रहे हैं।



